CG Fake Liquor: दारु पीने वाले सावधान ! बाज़ार में बिक रही नकली शराब

CG Fake Liquor:

CG Fake Liquor: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शराब भट्ठी के सेल्समेन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

tcw

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरागढ़ में राजपूत ढाबा के पास स्थित एक किराए के मकान में अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में इस अवैध कारोबार में अन्य दो लोगों की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब में पानी मिलाकर उसकी अवैध बॉटलिंग और रिफिलिंग कर बाजार में बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में भागवत वर्मा, त्रिलोक यादव, शक्ति नारायण सिंह और तिपेश कुमार सोनी शामिल हैं। इनमें दो आरोपी शराब भट्ठी में सेल्समेन और एक सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 130 बोतल गोवा स्पेशल व्हिस्की, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ, 203 ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, होलोग्राम, खाली बोतलें और बॉटलिंग में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 22 हजार 320 रुपए बताई गई है।

मामले में थाना खैरागढ़ में आबकारी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *