CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, नकटी गांव से जुड़े विवाद सहित कई अहम विषयों पर भी विचार किया जा सकता है।
13 जुलाई से मानसून सत्र शुरू
कैबिनेट बैठक ऐसे समय हो रही है, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने वाला है। सत्र से पहले सरकार विभिन्न प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर अंतिम मुहर लगा सकती है। विधानसभा सचिवालय को अब तक 1,033 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।
मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस ने सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली और पेयजल संकट, सड़क निर्माण कार्यों की धीमी गति तथा मानसून के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है।
विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में हत्या, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार से जवाब और प्रभावी कार्रवाई की मांग करेगी।
विधानसभा के प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के भी आसार हैं। ऐसे में इस बार का मानसून सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 8 IAS और 10 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट-

