CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।![]()
जानकारी के अनुसार, लांची गांव के पास संचालित अवैध खदान में मजदूर खुदाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चट्टान ढह गई और वहां मौजूद दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दोनों मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाले गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में अवैध खदान में खनन की बात सामने आई है।



