Bilaspur Rape: पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल तक बनाया संबंध, शादी से मुकरा; बोला- मेरे 2 बच्चे हैं

Bilaspur Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की, शादी का वादा किया और करीब 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आने पर उसने खुद को पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

Bilaspur Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आरक्षक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की, शादी का वादा किया और करीब 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आने पर उसने खुद को पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता बताया। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।tcw

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में 22 वर्षीय युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से तखतपुर में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि आरक्षक ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा।

Rape

तबादले के बाद भी करता था मुलाकात

युवती ने पुलिस को बताया कि आरक्षक का तबादला बिलासपुर पुलिस लाइन होने के बाद भी वह उससे मिलने आता रहा। हर मुलाकात में वह शादी का भरोसा देता था। लेकिन जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

युवती को धमकाता था

शिकायत के अनुसार बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने यह बात लंबे समय तक छिपाकर रखी थी। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा।

Rape

आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही निलंबन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *