Dhamtari Murder: मां और छोटे भाई ने मिलकर किया बड़े बेटे का मर्डर, फंदे से लटका दिया शव

Dhamtari Murder: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी में मां और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Dhamtari Murder: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी में मां और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।tcw

पुलिस के अनुसार घटना 29 जून 2026 की है। 23 वर्षीय नरसिंग साहू की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवक की मौत गला दबाने से हुई थी। रिपोर्ट में रस्सी से गला कसने के कारण दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कुरूद थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पूछताछ में मां और भाई ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि नरसिंग साहू को शराब पीने की लत थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी मां कमला बाई साहू (60) और छोटे भाई नरेश साहू (22) से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

शराब के लिए करता था विवाद

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नरसिंग अक्सर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था। पैसे नहीं मिलने पर वह घर में झगड़ा और मारपीट करता था। 29 जून को भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे। मां के मना करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में मां और छोटे भाई ने पहले नारियल की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचे, उसे कीटनाशक भी पिला दिया।

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *