CG Boat Accident: बांध में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 3 लापता

CG Boat Accident

CG Boat Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया।tcw

जानकारी के अनुसार सोमवार रात प्रतिबंध के बावजूद 9 ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए अंधेरे में नाव से बतरा बांध पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए।

हादसे के बाद 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन 3 लोग गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीडीआरएफ की टीम के साथ संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम लगातार बांध में लापता ग्रामीणों की खोजबीन कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *