Raipur Murder: रायपुर में युवती की लाश, मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। इसके साथ ही WRS कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *