Raipur Breaking: रायपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने कुएं में दिया धक्का ?

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर अवैध संबंधों के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-14 निवासी रामधार सोनकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी पुष्पा सोनकर की शादी करीब 20 वर्ष पहले भोला सोनकर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से भोला का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिससे उसका एक बच्चा भी है। इसी बात को लेकर वह अक्सर पुष्पा के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था।

मृतका की बेटी ने बताई पूरी घटना

मृतका की 18 वर्षीय बेटी के अनुसार, 30 जुलाई की रात भोला घर नहीं लौटा। 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे घर आने के बाद उसका पुष्पा से विवाद हुआ। इसके बाद वह उसे घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया। कुछ देर बाद उसने मृतका के भाई को फोन कर बताया कि पुष्पा कुएं में गिर गई है।

इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पुष्पा कुएं के पास बेसुध हालत में मिली। उसे पहले आरंग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के परिजनों का कहना है कि पुष्पा को अच्छी तरह तैरना आता था, इसलिए उसका कुएं में गिरकर डूबना संदिग्ध है। उनका आरोप है कि पति ने अवैध संबंधों के चलते उसे कुएं में धक्का देकर हत्या की है।

पुलिस कर रही जांच

मृतका के पिता, भाइयों और बच्चों ने आरंग थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *