High Court Bharti 2026: 28 जून को हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा, रायपुर में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

CG Judicial Transfer: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा हाईकोर्ट में पदस्थ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

High Court Bharti 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसी दिन PAT-PVPT प्रवेश परीक्षा भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।tcw

रायपुर जिले में दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 28 जून की सुबह 7 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनी रहे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *