CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जांजगीर-नैला स्टेशन में होने वाले इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के कारण 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।![]()
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन के अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग एवं चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून से 5 जुलाई तक विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
• 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
• 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द
• 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
• 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर – 21 जून से 2 जुलाई तक रद्द
• 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
• 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
• 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू – 22 जून से 3 जुलाई तक रद्द
देरी से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
1 जुलाई को कोरबा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
• 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
• 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 22 जून से 3 जुलाई तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को पैसेंजर के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
• 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून से 3 जुलाई तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
• 18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को भी इसी अवधि में कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES और 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


