CG Elephant Attack: महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

CG Elephant Death

CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी में हाथी के हमले से एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला बुधवार सुबह करीब 7 बजे महुआ का फल बीनने जंगल गई थी। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

tcw

CG Elephant Attack: महुआ बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पत्नी ने भागकर बचाई जान

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

झुंड से बिछड़ा हाथी

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से वह आसपास के क्षेत्रों में भटक रहा है। झुंड से अलग होने के कारण हाथी काफी आक्रामक हो गया है। घटना के बाद वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। वन अमला क्षेत्र में तैनात किया गया है और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *