CG Video: सरकारी राशन के चावल में मिले कीड़े, देखें VIDEO

CG Video: सरकारी राशन के चावल में मिले कीड़े, देखें VIDEO

CG Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत सेलूद में सरकारी राशन दुकान से वितरित किए जा रहे चावल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। खराब गुणवत्ता के चावल मिलने से हितग्राहियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने राशन वितरण केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद राशन वितरण का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।

tcwचावल में मिले कीड़े

जानकारी के अनुसार, सेलूद की सरकारी राशन दुकान में राशन लेने पहुंचे लोगों ने चावल में कीड़े होने की शिकायत की। जब हितग्राहियों ने चावल की जांच की तो उसमें कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों ने राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

CG Video: सरकारी राशन के चावल में मिले कीड़े, देखें VIDEO

हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि राशन दुकानों और गोदामों का नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण खराब गुणवत्ता का अनाज लोगों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वितरण कार्य किया गया बंद

मामला बढ़ने के बाद राशन वितरण का कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावित हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त चावल उपलब्ध कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *