Cow National Animal: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Cow National Animal: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Cow National Animal: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। राजधानी के राजातालाब स्थित नूरानी चौक में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया तथा हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।tcw

युवा कांग्रेस के रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज़ ख़ान ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और करुणा का प्रतीक है। करोड़ों लोगों की भावनाएं गाय से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी। साथ ही गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Cow National Animal: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। राजधानी के राजातालाब स्थित नूरानी चौक में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया तथा हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।

मुस्लिम समाज ने भी जताया समर्थन

नवाज़ ख़ान ने कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से भी इस मांग को समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कानूनी व्यवस्था बनाना नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, सामाजिक संवेदनशीलता और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री से की मांग

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। अभियान के दौरान एकत्रित हस्ताक्षरों और जनसमर्थन को जल्द ही केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई।

जनसमर्थन जुटाने का प्रयास

युवा कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान केवल एक संगठन की पहल नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *