CG News: फसल बचाने खेत में लगाये थे तार, करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

khet me current

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेतों की सुरक्षा के नाम पर फेंसिंग में छोड़ा जा रहा अवैध बिजली का करंट लगातार लोगों की जान ले रहा है। पंडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली में खेत की करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिले में पिछले 15 दिनों के भीतर करंट से मौत की यह तीसरी घटना है।

tcw

फसल बचाने के लिए फेंसिंग में छोड़ा था करंट

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम मंझोली निवासी रामभीषण चंद्रवंशी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत मालिक युनूस खान ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत की घेराबंदी वाली तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात रामभीषण किसी काम से खेत की ओर गया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि फेंसिंग में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही वह खेत में प्रवेश करने लगा, करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खेत में मिला शव

शुक्रवार सुबह खेत मालिक खेत पहुंचा तो युवक का शव फेंसिंग के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पंडातराई पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खेत मालिक से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन में तीसरी मौत

कवर्धा जिले में पिछले 15 दिनों के भीतर करंट से मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में खेत की सुरक्षा के लिए छोड़े गए करंट की चपेट में आने से किसान परमेश पटेल (22) और उनके पिता करंजू पटेल (55) की मौत हो गई थी। अब पंडातराई के मंझोली गांव में एक और युवक की जान चली गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *