Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में पहुंची राशि ?

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी गई। (महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी)

tcw

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। (Mahtari Vandan Yojana 29th Installment)

Mahtari Vandan Yojana

18,805.83 करोड़ रुपए किए गए हस्तांतरित

Mahtari Vandan Yojana 29th Installment: मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है। 29वीं किस्त जारी होने के साथ ही अब तक कुल 18,805.83 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

Mahtari Vandan Yojana

ई-केवाईसी जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, 9 हजार महिलाओं को नहीं मिलेगी राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *