Raipur Murder: राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था। मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। (Mandir Hasaud Murder Case Raipur)
जानकारी के मुताबिक मृतक भुवनेश्वर यादव नकटी गांव का रहने वाला था और मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शराब भट्ठी के पीछे पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान भुवनेश्वर यादव और आरोपियों के बीच गाली-गलौज हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर महासमुंद जिले के नांदगांव घाट ले गए, जहां बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। (रायपुर मंदिर हसौद मर्डर केस)
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया। घटना से पहले भुवनेश्वर (Bhubneshwar Yadav Murder case) ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। (महानदी रेत में दफनाया शव)
पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने महानदी किनारे रेत में दफन शव बरामद किया।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि घटना का घटनास्थल महासमुंद जिले में होने के कारण आगे की कार्रवाई संबंधित पुलिस को सौंप दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
