बेमेतरा | CG BIG NEWS : जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब की बोतलों पर मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री की तस्वीर लगाने की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुंवारा निवासी सतीश मारकंडे ने आबकारी विभाग को आवेदन सौंपते हुए कहा कि जब शासन की योजनाओं और प्रचार सामग्री में नेताओं की तस्वीर लगाई जाती है, तो शासकीय शराब की बोतलों पर भी उनकी फोटो लगनी चाहिए।

READ MORE : CG Gang Rape: शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप, दो युवकों ने बुझाई अपनी हवस
बता दें कि यह आवेदन सुशासन तिहार के दौरान दिया गया था, जिसके बाद यह मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोई इसे व्यंग्य बता रहा है, तो कोई शासन व्यवस्था पर तंज मान रहा है। वहीं कई लोग इसे ध्यान आकर्षित करने का अनोखा तरीका भी बता रहे हैं।
मामले की चर्चा तब और बढ़ गई जब आवेदनकर्ता सतीश मारकंडे ने खुद इस आवेदन की पुष्टि की। फिलहाल आबकारी विभाग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
READ MORE : Durg Accident: नशे में धुत कार चालक ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर
