CG Gang Rape: शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप, दो युवकों ने बुझाई अपनी हवस 

Bijapur Gang Rape

CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही एक युवती के साथ दो युवकों ने जंगल में जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एक परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में परिचित दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

Raipur Rape

जबरन शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

 

आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

सुबह ग्रामीणों ने युवती को जंगल में अर्धनग्न और बेहोश हालत में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

कवर्धा पुलिस ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *