Bilaspur Rape: शादी का झांसा देकर 4 साल तक रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा खिलाकर कराया गर्भपात

Bilaspur Rape

Bilaspur Rape: बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर कथित रूप से दवा खिलाकर गर्भपात कराने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

CG Child Rape: कोतवाल ने 8 साल के बच्ची से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर बुझाया अपना हवस

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।tcw

शादी का झांसा देकर 4 साल तक रेप

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी अजय कुमार बघेल ने शादी करने का वादा कर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने रहे। आरोप है कि जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

3 महीने से फरार था आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार फरार रहने के कारण आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की विशेष टीम तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

Raipur Rape

नागपुर से दबोचकर लाई पुलिस

पुलिस ने आरोपी को नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे बिलासपुर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *