CG Weather Update: बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट; गर्मी से थोड़ी राहत

CG Weather Update

CG Weather Update: मानसून से पहले छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

tcw

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर ऐसी स्थिति मानसून की शुरुआत के बाद देखने को मिलती है, लेकिन इस साल मई महीने में ही मौसम लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले 15 दिनों से प्रदेश में बारिश और बादलों का असर बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ।

CG Weather Update:

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि 17 मई के बाद अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

CG Weather Update

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने रायपुर के लिए शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *