Raipur LPG Gas Raid: रायपुर में LPG गैस एजेंसियों पर छापा, रिकॉर्ड से गायब मिले सैकड़ों सिलेंडर

Raipur LPG Gas Raid

Raipur LPG Gas Raid: राजधानी रायपुर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई और स्टॉक में अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग ने शिकायत मिलने के बाद शहर की तीन गैस एजेंसियों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।tcw

जानकारी के मुताबिक नरहदा स्थित मौर्य गैस एजेंसी की जांच में अधिकारियों को बड़ी संख्या में बिना रिकॉर्ड दर्ज गैस सिलेंडर मिले। जांच के दौरान 883 घरेलू गैस सिलेंडर और 53 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका सही रिकॉर्ड दस्तावेजों में मौजूद नहीं था।

LPG Gas Cylinder:

अधिकारियों ने गोदाम में स्टॉक रजिस्टर और दैनिक रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आवश्यक दस्तावेजों का सही रखरखाव नहीं मिलने पर खाद्य विभाग ने मौर्य गैस एजेंसी को तत्काल सील कर दिया।

खाद्य विभाग की टीम ने कान्हा गैस एजेंसी और लक्ष्मी गैस एजेंसी में भी जांच की। सहायक संचालक सचिन मारकम और सहायक खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा की निगरानी में हुई कार्रवाई में दोनों एजेंसियों के रिकॉर्ड और स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई।

LPG Cylinder

जांच के दौरान अधिकारियों को ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर मिला, जिससे गैस वितरण और स्टॉक प्रबंधन में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को शक है कि मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है और इसके तार बड़े गैस घोटाले से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

रायपुर के अपर कलेक्टर ने कहा कि जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *