CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों में अब कमी आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना अभी भी बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से एक सूचना जारी करते हुए प्रदेश घर के हर जिले के स्थानीय नागरिकों को पलट करते हुए कहा है कि आज तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है इसलिए शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए नदी, नालों और पेड़ों से दूर रहे।
प्रदेश के बस्तर दक्षिण बस्तर नारायणपुर गरियाबंद धमतरी कोंडागांव नारायणपुर जैसे अनेक जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है और इन जिलों में मौसम विभाग ने ऐलो अलर्ट जारी किया है.
राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
कई जिलों में चली तेज आंधी
मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज अंधड़, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।



