CG Breaking: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
संगीता सिन्हा वर्तमान में बालोद जिले से विधायक हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि गीता सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक सक्रिय होगी तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
