Raigarh Bike Stunt: रिटायर्ड कॉन्स्टेबल के बेटे का बाइक स्टंट करते VIDEO वायरल, एक पहिए पर चलाई बाइक

Raigarh Bike Stunt

Raigarh Bike Stunt: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक द्वारा बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। युवक ने बिना हेलमेट एक पहिए पर बाइक चलाते हुए रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

tcw

मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो हुंकराडीपा-तमनार रोड का बताया जा रहा है। युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुंजेमुरा का निवासी है और एक रिटायर्ड आरक्षक नरेंद्र सिदार का बेटा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर युवक की पहचान की और उसे थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था।

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत युवक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल खतरनाक है बल्कि कानूनन अपराध भी है।

थाना प्रभारी ने युवक को समझाइश देते हुए भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और आगे से हेलमेट पहनकर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का भरोसा दिया।

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *