Bhilai Suicide: छत्तीगढ़ के भिलाई में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां DSP के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। मृतक की पहचान आयुष झारिया (20) के रूप में हुई है, जो रुंगटा कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया DSP हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवक घर में अकेला था। उसके पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी, जबकि उसकी मां और बहन जबलपुर गई हुई थीं। गुरुवार रात जब संतोष झारिया ड्यूटी से घर लौटे, तो उन्होंने बेटे को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो बेटा फंदे से लटका हुआ था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
