CGPSC Exam 2026: CGPSC परीक्षा की तारीख बदली, इस दिन होगी परीक्षा

CGPSC Exam 2026

CGPSC Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 तक आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।tcw

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों – अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

06 जून 2026 (शनिवार)

सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक – पेपर-I (भाषा)
दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक – पेपर-II (निबंध)

07 जून 2026 (रविवार)

सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक – पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)
दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक – पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)

08 जून 2026 (सोमवार)

सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक – पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)
दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक – पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)

CGPSC Exam 2026

09 जून 2026 (मंगलवार)

सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक – पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

आयोग के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को SMS या डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *