Durg Bus Accident: बाराती बस पलटी, कई घायल; 3 की हालत गंभीर

Durg Bus Accident

Durg Bus Accident: दुर्ग जिले में रविवार देर रात बारातियों को लेकर लौट रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री के पास दुर्ग-जालबांधा मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 30 से अधिक बाराती सवार थे।

tcw

जानकारी के मुताबिक, बस ग्राम मड़ियापार से बारात लेकर दुर्ग के तितुरडीह लौट रही थी। टर्निंग के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस अचानक सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें 17 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग और बच्चे को पहले जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

Balod Bus Fire: बाराती बस में भीषण आग, मची अफरा-तफरी मची; देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *