Raipur Fire: रायपुर अपार्टमेंट में AC ब्लास्ट से आग, फ्लैट में फैला धुआं..

Raipur Fire

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में एसी फटने से आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।tcw

दोपहर करीब डेढ़ बजे मोवा थाना क्षेत्र के सुमित होलसेल के पास स्थित छह मंजिला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में अचानक एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और फ्लैट में घना धुआं भर गया।

Raipur Fire

घबराकर बाहर निकले लोग

आग लगने के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे। इस दौरान एक युवक को बाहर निकालते समय हल्की चोट भी आई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *