Bilaspur Murder: DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, तलवार-चाकू से काटा; युवक की मौत

Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना में मृतक के परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

DJ पर नाचने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा के जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में DJ बज रहा था। इसी दौरान नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तलवार, चाकू, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी की भी बात सामने आई है।

युवक की मौत

हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और भाई रवि कुमार राठौर समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिरासत में 14 संदेही 

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल लोगों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पुराने विवाद और DJ पर नाचने को लेकर हुए तत्काल विवाद समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसके बच्चों का सहारा छिन गया है। उसने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *