Korba Auto Fire: चलती ऑटो में लगी भीषण आग, जान बचाने कूदे यात्री; देखें वीडियो-

Korba Auto Fire:

Korba Auto Fire: कोरबा जिले से आगजनी की घटना सामने आई है। मड़वारानी पहाड़ में चढ़ाई के दौरान चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीजल पाइप फटने से लगी आग ने कुछ ही समय में पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ऑटो चालक अपने परिवार और अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी पहाड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो पहाड़ी चढ़ाई पर पहुंची, अचानक डीजल पाइप फट गया और वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते ऑटो से धुआं और लपटें निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक समेत सभी यात्रियों ने चलती ऑटो से कूदकर खुद को बचाया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ऑटो में आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *