CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तापमान स्थिर, रायपुर में सुबह धुंध के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि रायपुर सहित कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध छा सकती है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

CG Weather Update

CG Weather Update:

आज का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इन जिलों में कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *