CG: 14 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, 628 सवालों की होगी बौछार, घोटालों और गड़बड़ियों पर जवाब देंगे मंत्री

CG: 14 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, 628 सवालों की होगी बौछार, घोटालों और गड़बड़ियों पर जवाब देंगे मंत्री

रायपुर | CG:  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। राजधानी नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में होने वाले इस सत्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह सत्र कुल चार दिनों तक चलेगा और 17 दिसंबर को समाप्त होगा। पहले ही दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा की जाएगी।

 

बता दें कि चार दिवसीय सत्र सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस का मंच बनने जा रहा है । जानकारी के अनुसार, मंत्रियों से सवाल-जवाब के लिए कुल 628 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 सवाल ऑफलाइन माध्यम से जमा हुए हैं। इससे साफ है कि सदन में मुद्दों की भरमार होगी और सरकार को कई समस्याओं पर जवाब देना पड़ेगा।

 

वही इस बार कानून-व्यवस्था, धान खरीदी से जुड़े मुद्दे, खराब सड़कों की हालत और राशन वितरण में गड़बड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा गर्मागरम चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस और बीजेपी के विधायक इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *