Chhattisgarh Crime news : पत्नी ने अपने पति को किया आग के हवाले, पति के परिवार ने लगाय गंभीर आरोप

Chhattisgarh Crime news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला निकल कर सामने आया है, जहां अब तक हम पत्नी या बहु को आग के हवाले करने की घटना का जिक्र सुनते थे, वही अब पत्नी पर पति को जलाकर मारने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण पटवा पर पहले भी पत्नी के साथ विवाद की घटनाएं होती रहती थीं। मंगलवार को अचानक हुए इस विवाद के बाद पत्नी पर यह आरोप है कि उन्होंने पति को आग के हवाले कर दिया।

इलाज के दौरान मौत-
घायल अवस्था में अरुण को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग –
परिजन घटना की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाने में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था और इसी क्रम में यह घटना घटित हुई।

पुलिस आसपास के लोगों और परिवार वालों से बयान लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई अदालत और जांच के आधार पर तय की जाएगी। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस तरह की हिंसा पर चिंता जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *