Chhattisgarh crime news : बच्चो की मौत का जिम्मेदार मान माँ ने उठाया खौफनाक कदम, अब जाना होगा जेल

Chhattisgarh crime news: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने दूसरी महिला की गुस्से में हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगो ने सूचना पुलिस को दी, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।|

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के गुटराडीह गांव का है। यहां एक महिला ने जादू-टोना के शक में दूसरी महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने टांगी से वारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला चार बच्चों की मौत के बाद से परेशान रहने लगी थी और गांव की ही दो महिलाओं पर जादू-टोने का शक करती थी।

वहीं अब महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक महिला की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *