Bhilai News: मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, बिजली-पानी बंद होने के बाद भी खुला मिला सेंटर

Bhilai News: भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच और रेड कार्रवाई की। हालांकि जांच के दौरान स्पा सेंटर में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवतियों और स्पा संचालक से भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने को लेकर बाउंड ओवर की कार्रवाई की है।

मॉल प्रबंधन के अनुसार स्पा सेंटर वाली जगह की बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद अंदर कुछ युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने मौके पर मिली युवतियों और स्पा संचालक के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की। इसके तहत उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई।

अभिलाई नगर CSP निशांत पाठक ने बताया कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी स्थानों पर लगातार जांच और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *