Dhamtari Loot: फर्जी ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे 3 युवक, लैपटॉप-मोबाइल लूटे; 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Dhamtari Loot: धमतरी जिले में फर्जी ACB अधिकारी बनकर घर में घुसकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। घटना 25 नवंबर की है, जब तीन युवक रुद्री थाना क्षेत्र के सोरम गांव के एक घर में घुसे थे।

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को तीन युवक सोरम गांव के एक घर में घुसे थे। उन्होंने खुद को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) का अधिकारी बताया और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वे एक लैपटॉप और आठ मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कुछ संदिग्धों की पहचान हुई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया है।

2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

पुलिस ने धमतरी के रहने वाले रामचंद्र देवांगन (40) और कोरिया के रहने वाले नागेंद्र पटेल (36) को गिरफ्तार किया है। जबकि कोरिया का साथी हितेश सिंह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से पैसे की मांग भी की थी और उन्हें रायपुर में मिलने के लिए कहा था। पुलिस इस पहलू पर भी आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *