CG News: महानदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

CG News: महानदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश

CG News: शिवरीनारायण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां महानदी नदी में एक महिला का शव तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया।

फिलहाल मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है, ताकि महिला की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *