CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट, अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। बीते तीन दिनों से सुबह के समय कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी की स्थिति देखी जा रही है। वहीं पिछले दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर घने कोहरे के आसार जताए गए हैं।

CG Weather Update:

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर भी चली, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज 23 दिसंबर को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *