CG Job Alert 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बड़ा मौका दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 55 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी और आयु सीमा
- इस पद के लिए वेतन लेवल-9 (9300–34800 रुपए + ग्रेड पे 4300 रुपए) निर्धारित है।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य (Social Work) विषय में स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। कुल 330 अंकों पर चयन प्रक्रिया आधारित होगी।
परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न और बाल विकास व समाज से जुड़े 100 प्रश्न शामिल होंगे।
- लिखित परीक्षा – 300 अंक
- साक्षात्कार – 30 अंक
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 8 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in पर ही किए जा सकेंगे।
यहां क्लिक कर देखें –
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के अधीक्षक पदों पर भर्ती
