रायपुर। CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सरकार हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
इस योजना की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी। उन्होंने बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होंगी और कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इस योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर तबके की बेटियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
