CG ब्रेकिंग : नवरात्रि पर शर्मनाक वारदात अष्टमी के दिन 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। CG ब्रेकिंग : नवरात्रि का पर्व चल रहा है। जगह-जगह कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन हो रहा है। लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिला दिया। यहां अष्टमी के दिन 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गांव में ईटा भट्ठा में काम करने के लिए दूसरे जिले से मजदूर आए हुए थे। उन्हीं के साथ एक परिवार की 5 साल की बच्ची भी रह रही थी। आरोपी की पहचान राकेश मंडावी के रूप में हुई है, जो उनके साथ ही वहां मौजूद था।

अष्टमी के दिन मंगलवार को जब परिवार और गांव वाले पूजा में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने मौका पाकर बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है और इलाज जारी है।

दूसरी तरफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एएसपी मणि शंकर चंद्रा, डीएसपी मोनिका मरावी और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *