Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सड्डू इलाके के शीतला तालाब में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने मृतक की पहचान भगेलू गोड़ के रूप में की है, जिसकी उम्र लगभग 50 से 55 साल बताई जा रही है। घटना स्थल पर मिले कपड़ों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि मृतक सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता था।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…




जानकारी के अनुसार, मृतक भगेलू गोड़ के पिता का नाम धनबाद गोड़ है। वह रेजा कुली का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह 28 सितंबर (रविवार) को घर से निकला था, जिसके बाद से लापता था। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या या कोई और वजह।
