CG Ganja Smuggling: इनोवा में मिला 35 लाख का गांजा, कार छोड़कर भागा तस्कर…

CG Ganja Smuggling: बलरामपुर पुलिस ने करीब 35 लाख रुपए के गांजे की तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सड़क हादसे के बाद गांजे से भरी इनोवा कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार में लगे फास्टैग और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

CG Ganja Smuggling: बलरामपुर पुलिस ने करीब 35 लाख रुपए के गांजे की तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सड़क हादसे के बाद गांजे से भरी इनोवा कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार में लगे फास्टैग और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया। मामले में अन्य आरोपियों और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

फास्टैग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम फुलीडुमर से महुवारी जाने वाले मार्ग पर एक इनोवा कार लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को महाराष्ट्र नंबर (MH 04 DY 9471) की कार मिली, जो लॉक थी। मैकेनिक की मदद से कार का दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान डिक्की से भूरे टेप में पैक 18 पैकेट और हरी प्लास्टिक की बोरी में रखे 16 पैकेट बरामद हुए। जांच में सभी पैकेटों में गांजा मिला। कुल 70 किलो 390 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 35 लाख 19 हजार 500 रुपए आंकी गई। कार की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने कार में लगे फास्टैग और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद महाराष्ट्र के पालघर निवासी अशोक कुमार यादव (43) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है।

कार छोड़कर भागा तस्कर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जुलाई 2026 में वह एक साथी के साथ ओडिशा के सुंदरगढ़ गया था, जहां इनोवा में गांजा लोड किया गया। 22 सितंबर को वह गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। वाड्रफनगर के पास ट्रक हादसे के कारण आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी इनोवा पीछे से टकरा गई।

पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी कार को कच्चे रास्ते पर छोड़कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *