CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अकवान तूफान का असर; कल से होगी भारी बारिश के आसार, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट

CG Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकराने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं।

CG Weather Update

कल से बढ़ सकती है बारिश की गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तूफान के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ठंड का असर भी बरकरार

बारिश की संभावना के बीच प्रदेश में ठंड का असर भी बना हुआ है। बुधवार को बलरामपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का असर और बढ़ने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *