CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में 22 अधिकारीयों के तबादले; गृह-परिवहन समेत कई विभागों में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ सचिवालय सहायकों के विभागों में फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार 22 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

इस तबादला सूची में गृह, वित्त, परिवहन, जेल, स्कूल शिक्षा और मुख्यमंत्री सचिवालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

विभागों में किया गया बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, कई सचिवालय सहायकों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें मंत्रालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है। तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को नए विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना अस्थायी रूप से की गई है।

देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *