Chhattisgarh Rajyotsav 2026: राज्योत्सव की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश झा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, पर्यटन मंडल के एमडी सौमिल रंजन चौबे, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एडीएम उमाशंकर बंदे, एनआरडीए के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश

अधिकारियों ने एग्जिबिशन सेंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, शिल्पग्राम, प्रशासनिक भवन, हेलीपैड, पार्किंग जोन, फूड जोन, फन जोन, मुख्य प्रवेश द्वार और बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा करने और बेहतर तरीके से विकसित करने पर चर्चा की गई।

इस दौरान आयोजन स्थल पर समतलीकरण कार्य, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और विभिन्न स्टॉलों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा आगंतुकों के सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।

सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

अधिकारियों ने कहा कि राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जाएं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *