Raipur Railway Cheating: रेलवे भर्ती परीक्षा में मोबाइल से नकल, अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया फोन; प्रश्नों की खींच रहा था फोटो

Raipur Railway Cheating: रायपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के जरिए नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल छिपाकर ले गया था और परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur Railway Cheating: रायपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के जरिए नकल करने के आरोप में एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल छिपाकर ले गया था और परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।tc

ऐसे खुला मामला

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की दूसरी पाली आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उस पर नजर रखी गई।

डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

जांच और सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों के फोटो ले रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाया था और उसी तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।

मोबाइल में मिले प्रश्नों के फोटो

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की। जांच में परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों की तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों का मिलान परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों से किया गया, जो पूरी तरह मेल खा गईं।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद डीडी नगर थाना में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *