CG Gang Rape: 4 लड़कों ने नाबालिग से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर किया ये गंदा काम

CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 युवकों ने छात्रा और उसकी सहेली को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा देकर लिफ्ट दी। इसके बाद एक छात्रा को रास्ते में सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

लिफ्ट देने के बहाने ले गए सुनसान जगह

जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 2 नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार 4 युवकों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की बात कही।

CG Gang Rape:

इसके बाद एक छात्रा बाइक पर और दूसरी छात्रा स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि बाइक पर बैठी छात्रा को युवकों ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा दिया, लेकिन स्कूटी पर बैठी छात्रा को आरोपी सुनसान जगह पर ले गया।

साथियों को बुलाकर की वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनसान जगह पहुंचने के बाद अपने साथियों को फोन कर बुलाया। इसके बाद चारों युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

 Gangrape

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन अगले दिन लुंड्रा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अगासी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी देर रात पकड़ लिया गया।

सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। लुंड्रा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *