Raipur Breaking: रायपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड ने किया मरीजों का इलाज, गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते VIDEO वायरल

Raipur Breaking: रायपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड ने किया मरीजों का इलाज,

Raipur Breaking: रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सुरक्षा में तैनात गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते हुए नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस समय गार्ड मरीजों को ड्रिप लगाने और कैनुला निकालने का काम कर रहा था, उस दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद थे। इसके बावजूद मरीजों की मेडिकल प्रक्रिया सुरक्षा गार्ड से कराई गई।

कैनुला लगाने-निकालने का वीडियो वायरल

सामने आए वीडियो में गार्ड गर्भवती महिलाओं के हाथ में कैनुला लगाते और ड्रिप चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि ड्रिप लगाना और कैनुला जैसी मेडिकल प्रक्रिया प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही की जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के इलाज में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। ड्रिप लगाने और कैनुला लगाने जैसी प्रक्रिया में छोटी सी गलती भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में यह काम केवल प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों से ही कराया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *