CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Lightning Strike:

CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने बड़ा हादसा कर दिया। बुधवार को बालोद, कांकेर और बेमेतरा जिलों में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।

बालोद जिले में खेत में काम कर रही एक महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं।

कांकेर जिले में खेत के पास पेड़ के नीचे बैठे एक किसान की बिजली गिरने से जान चली गई। वहीं बेमेतरा जिले में तालाब के किनारे पेड़ के नीचे खड़े दो मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *